1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा से इस्तीफे के बाद BJP के खिलाफ मायावती का महाअभियान, हर महीने करेंगी रैली

राज्यसभा से इस्तीफे के बाद BJP के खिलाफ मायावती का महाअभियान, हर महीने करेंगी रैली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2017 08:39 pm IST,  Updated : Jul 23, 2017 08:44 pm IST

राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कहा कि भाजपा के दलित विरोधी रूख के विरोध में उनकी पार्टी इस साल 18 सितम्बर से राज्यव्यापी कार्यक्रम की शुरूआत करेगी।

mayawati- India TV Hindi
mayawati

नई दिल्ली: राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कहा कि भाजपा के दलित विरोधी रूख के विरोध में उनकी पार्टी इस साल 18 सितम्बर से राज्यव्यापी कार्यक्रम की शुरूआत करेगी।

मायावती ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दलित विरोधी हिंसा पर बोलने नहीं दिया गया जिस वजह से उन्होंने 18 जुलाई को इस्तीफा दिया था, ऐसे में हर महीने की 18 तारीख को कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बसपा के इस कार्यक्रम की शुरूआत सितम्बर से हो रही है।

मायावती की पार्टी हर महीने उत्तर प्रदेश के दो मंडलों के कार्यकर्ताओं का एक कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें मायावती भाग लेंगी।

आंदोलन के इस कार्यक्रम की शुरूआत मेरठ से होगी। भाजपा को बेनकाब करने के लिए यह कार्यक्रम अगले साल जून तक चलेगा। उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों और दूसरे नेताओं के साथ चर्चा के बाद इस रणनीति का ऐलान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत