1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बुखारी, RSS व मदनी इजरायल के एजेंट: आजम खां

बुखारी, RSS व मदनी इजरायल के एजेंट: आजम खां

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2015 09:41 pm IST,  Updated : Nov 23, 2015 10:08 am IST

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने यहां रविवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना बुखारी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का और जमायत उलेमा-ए-हिंद के महमूद मदनी

बुखारी, RSS व मदनी इजरायल...- India TV Hindi
बुखारी, RSS व मदनी इजरायल के एजेंट: आजम खां

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने यहां रविवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना बुखारी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का और जमायत उलेमा-ए-हिंद के महमूद मदनी को इजरायल का एजेंट करार दिया।

मैनपुरी में मीडिया से बातचीत में आजम ने यह भी कहा, "कल देर रात सैफई में जो केक काटा गया था, वह असली केक नहीं था। असली केक तो रात में कटा था। वहां मैं भी मौजूद था।"

सपा के पूर्व नेता अमर सिंह के सैफई पहुंचने पर भी उन्होंने तंज कसा। आजम ने कहा, "बड़े कार्यक्रमों में कूड़ा करकट आ ही जाता है।" उन्होंने कहा कि उनका आजीवन प्रयास जारी रहेगा कि सपा को ठगों के हाथों में जाने से बचाया जा सके।

इमाम बुखारी पर निशाना साधते हुए आजम ने कहा, "मेरे बेटे ने अगर गैर-मुस्लिम लड़की से शादी की होती तो हंगामा हो जाता। लेकिन इमाम बुखारी के बेटे ने ऐसा किया और आरएसएस वाले शांत बैठे रहे। आरएसएस वालों को ये लव जिहाद नजर नहीं आया।" आजम ने यह भी कहा कि अहमद बुखारी आरएसएस को भी पसंद हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बेटे शाबान ने बीते दिनों अपनी हिंदू युवती मित्र से शादी की है। लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।