1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पिछले 15 सालों में मंहगाई सबसे नीचे: अमित शाह

पिछले 15 सालों में मंहगाई सबसे नीचे: अमित शाह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 16, 2017 12:01 pm IST,  Updated : Sep 16, 2017 12:37 pm IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां कहा कि वर्ष 2022 तक देश के हर गांव में बिजली पहुंच जाएगी।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

रांची: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां कहा कि बीते पंद्रह साल में महंगाई सबसे नीचे है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया मान रही है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। अमित शाह तीन दिन की यात्रा पर झारखंड आए हुए हैं।

 

शाह ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश के हर गांव में बिजली पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से 14 हज़ार गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार पर तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।

बीजेपी अध्यक्ष तीन दिन की यात्रा पपर झारखंड आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंहगई पिछले 15 सालों में सबसे कम हुई है।  उन्होंने  कहा  कि आज देश की अर्थ-व्यवस्था में तेज़ी आई है और शेयर बाज़ार ऊंचाई पर है। अमित शाह ने कहा कि आज देश में शायद एक भी घर ऐसा नहीं जहां बैंक का खाता मौजूद नहीं है। 

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद कालेधन पर SIT का गठन किया। 

उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 80 हजार महिलाओं को LPG दिए गए हैं।  उन्होंने कहा कि देश में साढ़े चार करौड़ शौचालय बनाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत