1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीएए के समर्थन में आए रजनीकांत, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को बताया बेहद जरूरी

सीएए के समर्थन में आए रजनीकांत, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को बताया बेहद जरूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2020 12:07 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 12:07 pm IST

देश भर में सीएए और एनआरसी को लेकर जारी विरोध के बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत सरकार के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।

रजनीकांत- India TV Hindi
रजनीकांत Image Source :

देश भर में सीएए और एनआरसी को लेकर जारी विरोध के बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत सरकार के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। कई मामलों में केंद्र सरकार की मुखालफत कर चुके रजनीकांत सीएए को लेकर सरकार के साथ खड़े हो गए हैं। बुधवार को एक पर बयान देते हुए रजनीकांत ने कहा कि सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। साथ ही रजनीकांत ने कहा कि अगर मुसलमानों को कोई परेशानी होती है तो उनके लिए आवाज उठाने वाला मैं पहला व्यक्ति होऊंगा। 

यही नहीं रजनीकांत ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर भी सरकार का साथ दिया है। रजनीकांत ने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का निर्माण देश हित में किया जा रहा है, यह देश के लिए एक बेहद जरूरी कदम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत