1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने कहा- जिन्हें वंदे मातरम् स्वीकार नहीं, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं, नागरिकता कानून विभाजन के पाप का प्रायश्चित

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने कहा- जिन्हें वंदे मातरम् स्वीकार नहीं, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं, नागरिकता कानून विभाजन के पाप का प्रायश्चित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2020 07:59 am IST,  Updated : Jan 19, 2020 08:33 am IST

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद प्रताप सारंगी ने शनिवार को नागरिकता संशोधन ऐक्ट को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Pratap Chandra Sarangi, Vande Matram, Pratap Sarangi, Congress, caa protest- India TV Hindi
No right to live in India if you can't chant Vande Mataram, says Union minister Pratap Sarangi | Facebook

सूरत: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद प्रताप सारंगी ने शनिवार को नागरिकता संशोधन ऐक्ट को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नए नागरिकता कानून को लागू करके देश के विभाजन के पाप का प्रायश्चित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देशों से धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर आए अल्पसंख्यको को नागरिकता देना हमारा अधिकार है। सारंगी ने आगे कहा कि जिन लोगों को भारत की अखंडता और वंदे मातरम् स्वीकार नहीं है, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है।

सारंगी गुजरात के सूरत में मीडिया से बात कर रह थे कि इसी दौरान नागरिकता संशोधन ऐक्ट को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा, 'हमने क्या किया? धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होते हुए जो अल्पसंख्यक सीमापार से भारत आए, उनको नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार ने नागरिकता बिल पास किया।' सारंगी ने कहा कि देश के विभाजन का पाप तो कांग्रेस ने किया था लेकिन उसका प्रायश्चित हम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें इसका स्वागत करना चाहिए।


केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘CAA हमारे कुछ चुने हुए नेताओं के पूर्वजों द्वारा किए गए पाप के प्रायश्चित करने का एक तरीका है। यह देश के विभाजन के पाप का प्रायश्चित है और हमें इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहिए।’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सारंगी ने कहा, ‘वे लोग बकवास कर रहे हैं। उनका अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है, इसलिए देश में आग लगा रहे हैं। जो आग लगाता है मैं उसको देशप्रेमी नहीं मानता। जिनको भारत की आजादी, अखंडता और वंदे मातरम् स्वीकार नहीं है उनको देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत