1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को कोई हरा नहीं सकता : हर्षवर्धन

2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को कोई हरा नहीं सकता : हर्षवर्धन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 08:03 pm IST

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक रूप से अजेय हैं और ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में चुनौती पेश कर सके। 

Dr Harshvardhan file pic- India TV Hindi
Dr Harshvardhan file pic

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक रूप से अजेय हैं और ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में चुनौती पेश कर सके। हर्षवर्धन ने कहा, "ऐसा कोई नहीं है जो नरेंद्र मोदी को हरा सके..मुझे नहीं लगता कि 2019 चुनावों में उनके समक्ष कोई चुनौती है।"

पीएम मोदी नीत केंद्र सरकार डॉलर के मुकाबले रुपये के लुढ़कने, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और विजय माल्या मामले के बाद विपक्ष के निशाने पर है। पर्यावरण व वन मंत्री ने कहा कि केंद्र मई 2014 में सत्ता में आने के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि 'बीते 50-60 वर्षो के दौरान, इन राज्यों को वह महत्व नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था।'

 हर्षवर्धन ने कहा, "सभी मंत्रालय ने पूर्वोत्तर के लिए नीतियां व योजनाएं बनाई हैं। सभी उसको लागू कर रहे हैं। पूर्वोत्तर के लोगों ने इसे पहचाना है और स्वीकृति दी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत