1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच, टॉक टू एके अभियान में धांधली का लगा आरोप

मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच, टॉक टू एके अभियान में धांधली का लगा आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2017 07:48 am IST,  Updated : Jan 19, 2017 07:48 am IST

नई दिल्ली: आप सरकार के सोशल मीडिया अभियान ‘टॉक टू एके’ से जुड़ी कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की। दिल्ली

Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia

नई दिल्ली: आप सरकार के सोशल मीडिया अभियान ‘टॉक टू एके’ से जुड़ी कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की। दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग की शिकायत पर प्राथमिक जांच दर्ज की गई है।

शिकायत में आरोप है कि दिल्ली सरकार ने ‘टॉक टू एके’ को बढ़ावा देने के लिए एक जानी-मानी जनसंपर्क कंपनी के परामर्शदाता को नियुक्त किया था और इस कार्य के लिए डेढ़ करोड़ रूपये का एक प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसमें साथ ही कहा गया है कि प्रधान सचिव की आपत्तियों के बावजूद सरकार ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाया और सलाहकार ने राशि को खर्च किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इन आरोपों की जांच और सिसोदिया और अन्य लोगों की इस मामले में कथित भूमिका का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच दर्ज की है। इससे व्यथित सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘स्वागत है मोदी जी। आइए मैदान में। गुरुवार सुबह आपकी सीबीआई का अपने घर और दफ्तर में इंतजार करूंगा।’

इसके बाद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘वाह रे मोदी जी। रिश्वत खाओ खुद और केस करो हम पे। चोरी और सीनाजोरी।’ केजरीवाल ने कहा कि देश के पीएम को बस यही काम रह गया है। हाथ धोकर पीछे पड़ गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत