1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. छत्तीसगढ़ के गृह सचिव असवाल हटाये गए

छत्तीसगढ़ के गृह सचिव असवाल हटाये गए

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2015 08:23 am IST,  Updated : Apr 14, 2015 08:50 am IST

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के गृह, जेल और परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एनके असवाल हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर दिल्ली से लौटने के बाद बीवीआर सुब्रमण्यम को गृह, जेल और परिवहन विभाग का प्रमुख

- India TV Hindi

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के गृह, जेल और परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एनके असवाल हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर दिल्ली से लौटने के बाद बीवीआर सुब्रमण्यम को गृह, जेल और परिवहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अपर मुख्य सचिव एनके असवाल को आदिम जाति और लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार दिया गया है। असवाल लंबे समय से गृह, जेल और परिवहन का दायित्व संभाल रहे थे। अब उन्हें इस दायित्व से मुक्त किया गया है। शासन ने सोमवार को सात आईएएस अफसरों को नया प्रभार दिया है।

वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डीएस मिश्रा मंत्रालय से बाहर हो गए हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। मिश्रा के पास वाणिज्यिक कर और सीएमडीसी के अध्यक्ष का भी प्रभार था, जिससे उन्हें मुक्त कर दिया गया है।

राजस्व मंडल के अध्यक्ष अजय पाल सिंह को छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के प्रबंध संचालक सह अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। सिंह के पद भार ग्रहण करने पर एसके कुजूर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष के पद से और श्रुति सिंह प्रबंध संचालक के पद से मुक्त होंगे। 1991 बैच की रेणु जी. पिल्ले को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, जनशक्ति नियोजन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जवाबदारी सौंपी गई है।

1993 बैच के अमित अग्रवाल को सचिव तकनीकी शिक्षा, जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वित्त, वाणिज्यिक कर तथा आयुक्त वाणिज्यिक दायित्व संभाल रहे अमित अग्रवाल को सचिव वित्त एवं वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन छोड़कर) के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ उन्हें आयुक्त वाणिज्यिक कर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध कुमार सिंह को वर्तमान कर्तव्यों के साथ सीएमडीसी के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सिंह खनिज साधन, वाणिज्य एवं उद्योग के सचिव का दायित्व यथावत संभालते रहेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव एवं महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का दायित्व संभाल रही डॉ. एम गीता को अब केवल महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का प्रभार सौंपा गया है।

अफसर- नए प्रभार

डीएस मिश्रा अध्यक्ष राजस्व मंडल, डीजी प्रशासन अकादमी

एनके असवाल एसीएस, आदिम जाति कल्याण, पीएचई

अजय पाल सिंह प्रबंध संचालक सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड

बीवीआर सुब्रमण्यम प्रमुख सचिव, गृह, परिवहन, जेल तथा कमिश्नर परिवहन

रेणु जी पिल्ले प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

अमित अग्रवाल- सचिव, वित्त एवं वाणिज्यिक कर, आयुक्त वाणिज्यिक कर

सुबोध सिंह सचिव मुख्यमंत्री, खनिज, वाणिज्य एवं उद्योग तथा अध्यक्ष सीएमडीसी

डॉ. एम गीता महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।