
#ChunavManch
- जाति और विरासत के नाम पर राज बब्बर और अनुप्रिया पटेल में हुई तीखी नोंकझोंक।
- अनुप्रिया पटेल ने राज बब्बर को तीखा जवाब देते हुए कहा, मुझे प्रतिनिधनित्व जाति की वजह से नहीं मिला। राहुल और अखिलेश जी को सत्ता हस्तांतरित हुई है, मुझे संघर्ष हस्तांतरित हुआ है।
- दलित उत्पीड़न भारतीय जनता पार्टी का चरित्र नहीं है। समाजवादी पार्टी उत्पीड़न करती है, मायावती उसका उपयोग करती हैं: केशव मौर्या
- जो परिवार डाइनिंग टेबल पर CM तय करता था, वह आज सड़कों पर दंगा कर रहा है। लोहिया जी की आत्मा रो रही होगी: अनुप्रिया पटेल
- राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं प्रधानसेवक हूं, लेकिन सेवा के नाम पर सिर्फ सेल्फी खिंचाते हैं। गरीबों के साथ, मजदूरों के साथ सेल्फी खिंचाते हैं।