1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. #ChunavManch : ओवेसी ने कहा मोदी, अखिलेश में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं

#ChunavManch : ओवेसी ने कहा मोदी, अखिलेश में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 04, 2017 02:39 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 05:45 pm IST

लखनऊ: आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक ही सिक्के के दो पहलू करार देते हुए

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi

लखनऊ: आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक ही सिक्के के दो पहलू करार देते हुए आरोप लगाया कि ये दोनों ही विकास के नाम पर जनता को मूर्ख बना रहे हैं। 

ओवैसी यहां इंडिया टीवी ने पूरे दिन चलने वाले अपने मेगा कॉन्क्लेव ‘चुनाव मंच’ में सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश और मोदी में कोई फर्क नहीं है। दोनों ही विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाते हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि अखिलेश मुस्लिम विरोधी है। अब आप बाप पर यकीन करेंगे या बेटे पर करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने मुलायम, अखिलेश और राजीव गांधी पर भरोसा किया लेकिन उन्होंने इस कौम को सिर्फ छलने का काम किया। इन नेताओं की बुजदिली, नाइंसाफी और उपेक्षा की वजह से हम आपके सामने आ खड़े हुए हैं। 

हैदराबाद से सांसद ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा ने आतंकवाद के झूठे आरोप में जेल में बंद मुस्लिम लड़कों को छुड़ाने की बात कही थी लेकिन उस पर कुछ काम नहीं किया गया। वादे के बावजूद समाजवादी पार्टी की सरकार ने झूठे केस में फंसे मुस्लिम युवाओं को मुआवज़ा नहीं दिया।

तीन तलाक के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार को सिर्फ तीन तलाक की याद क्यों आयी। उन्हें गुजरात दंगों की शिकार हुई ज़किया जाफरी और दादरी कांड में मारे गये अख़लाक की मां की याद क्यों नहीं आयी। यह सरकार सिर्फ जुमलों पर चल रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही बूचड़खाने बंद करने की बात क्यों कर रही है। वह इन्हें पूरे देश में बंद करे। उन्होने कहा कि आज़ादी के बाद सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की हिस्सेदारी 10% घटी है। यूपी में सपा मुसलमानों को ग़ुलाम समझती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत