1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र कांग्रेस में फिर सामने आया मतभेद, संजय निरुपम ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र कांग्रेस में फिर सामने आया मतभेद, संजय निरुपम ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 06:13 pm IST

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में सहयोगी कांग्रेस में एक बार फिर मतभेद सामने आया है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने फिर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए।

Sanjay Nirupam- India TV Hindi
Sanjay Nirupam Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में सहयोगी कांग्रेस में एक बार फिर मतभेद सामने आया है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने फिर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। निरुपम ने दो दिन से मुंबई पुलिस द्वारा वाहनों के खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई को तुगलकी फरमान बताया।

संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा, ''सुबह से कोरोना के नाम पर लोगों की गाड़ियों की जोरदार धरपकड़ चल रही है। कल रात कोई नया आदेश जारी हुआ है। यह क्या है? नया #लॉकडाउन है क्या? पुलिसवालों ने पूरे शहर में उत्पात मचा रखा है। प्रोटोकॉल बदलने से पहले सरकार लोगों को बताए वरना इनकी हरकतों से तुग़लक़ भी शरमा जाएगा।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत