1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस डूबता जहाज है, इसलिए विधायक इसे छोड़ते जा रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस डूबता जहाज है, इसलिए विधायक इसे छोड़ते जा रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

 Reported By: PTI
 Published : Jul 07, 2019 05:48 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 05:48 pm IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसके कप्तान राहुल गांधी इसे छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में विधायकों का पार्टी छोड़ना भी इसी का परिणाम है।

shivraj singh chouhan- India TV Hindi
shivraj singh chouhan

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसके कप्तान राहुल गांधी इसे छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में विधायकों का पार्टी छोड़ना भी इसी का परिणाम है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश को ‘‘कमजोर’’ किया।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस डूबता जहाज है और इसके कप्तान राहुल गांधी भी इसे छोड़ रहे हैं। जब कप्तान भाग जाएगा तो कांग्रेस विधायक भी भागने में पीछे नहीं रहेंगे।’’

कर्नाटक विधानसभा से शनिवार को कांग्रेस के दस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया जिससे राज्य की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है। चौहान ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोतीलाल वोरा जैसे नेताओं के नाम चल रहे हैं जो करीब 100 वर्ष के हैं और अशोक गहलोत का बेटा विधानसभा चुनाव हार गया। इस तरह की स्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पास कोई विकल्प नहीं है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत