1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ सरकार पर फोन टैप कराने का आरोप

कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ सरकार पर फोन टैप कराने का आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2015 11:43 am IST,  Updated : Nov 28, 2015 11:46 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राजनैतिक विरोधियों के फोन टैप करवा रही है। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज यहां कहा कि

‘छत्तीसगढ़ सरकार करवा...- India TV Hindi
‘छत्तीसगढ़ सरकार करवा रही है फोन टैप’

रायपुर: छत्तीसगढ की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राजनैतिक विरोधियों के फोन टैप करवा रही है। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज यहां कहा कि भाजपा सरकार राजनैतिक दुर्भावना के कारण और निजी स्वार्थ साधने के लिये विरोधियों के फोन टैप करवा रही है।

बघेल ने आरोप लगाए कि फोन टैपिंग की साजिश राज्य में लंबे समय से चल रही है। यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सल नियंत्रण के नाम पर फोन टैप करने वाली महंगी मशीनें खरीदी गयी हैं। इनका उपयोग अपराधियों पर नहीं बल्कि राजनैतिक विरोधियों की जासूसी के लिये किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि जेल मे बंद अपराधी जेल परिसर में खुले आम फोन का प्रयोग कर रहे है, उस पर सरकार नियंत्रण नहीं रख पा रही है। लेकिन माओवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने के नाम पर खरीदी गयी फोन टैप करने वाली मशीनों का दुरूपयोग प्रदेश के मंत्रियों, नेताओं एवं अधिकारियों के फोन टैप करने में किया जा रहा है। बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार में बैठे उच्च सत्ताधीशों के इशारे पर बिना उचित कारण और विधिवत प्रक्रिया का पालन किये केवल राजनैतिक स्वार्थ एवं दुर्भावनावश फोन टैपिंग करवाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।