1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मनमोहन सिंह पर दिए पीएम मोदी के बयान की कांग्रेस ने की निंदा

मनमोहन सिंह पर दिए पीएम मोदी के बयान की कांग्रेस ने की निंदा

 Written By: IANS
 Published : Feb 08, 2017 11:54 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 08:29 am IST

कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर की गई 'रेनकोट..' वाली टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस ने साथ ही मोदी से माफी मांगने के लिए भी कहा है।

Kapil sibbal- India TV Hindi
Kapil sibbal Image Source : ANI

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर की गई 'रेनकोट..' वाली टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस ने साथ ही मोदी से माफी मांगने के लिए भी कहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी का यह बयान बेहद आपत्तिजनक है।कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी जब तक माफी नहीं मांगते, विपक्षी दलों को उन्हें सदन में बोलने नहीं देना चाहिए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि रेनकोट पहनकर नहाना कोई मनमोहन सिंह से सीखे। मोदी के इस बयान पर सदन में मौजूद कांग्रेस नेता हंगामा करने लगे और सदन की कार्यवाही का बहिष्कार सदन से बाहर चले गए। सिब्बल ने कहा, "जब सभी लोग बोल चुके होते हैं, मोदी उसके बाद सबसे अंत में बोलते हैं, फिर निराधार आरोप लगाते हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। जब तक वह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, हम उन्हें सदन में बोलने नहीं देंगे।"

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, "मोदी का बयान बेहद आपत्तिजनक था और प्रधानमंत्री के लिए यह अशोभनीय है।" कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी इस बयान को लेकर मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा, "देश यहां तक आ गया है कि प्रधानमंत्री सदन में आते हैं और पूर्व प्रधानमंत्री को सम्मान तक नहीं देते। वह अपनी मर्जी से कुछ भी कह सकते हैं, हम उस स्तर तक नहीं गिर सकते। इसीलिए हमने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत