1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पार्कों में RSS की शाखाओं पर रोक की मांग, खुले में नमाज रोकने पर कांग्रेस ने यूपी के डीजीपी को लिखा पत्र

पार्कों में RSS की शाखाओं पर रोक की मांग, खुले में नमाज रोकने पर कांग्रेस ने यूपी के डीजीपी को लिखा पत्र

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2018 12:43 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 02:15 pm IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रचार विभाग ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की सहमति से उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर यह मांग रखी है

Congress demands to ban RSS Shakha in Parks- India TV Hindi
Congress demands to ban RSS Shakha in Parks

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुले में नमाज पर रोकने के लिए पुलिस के नोटिस के बाद कांग्रेस ने पार्कों में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) की शाखाओं पर रोक लगाने की मांग रखी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रचार विभाग ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की सहमति से उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर यह मांग रखी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के चेयरमैन संपूर्णानंद की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पूरे प्रदेश के सभी सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों या शिक्षण संस्थानों के परिसर या परिसर के सामने के पार्कों में बिना अनुमति के संघ की शाखाएं चलाई जा रही हैं, उन्होंने इन शाखाओं पर रोक लगाने की मांग रखी है।

Congress demands to ban RSS Shakha in Parks
Congress demands to ban RSS Shakha in Parks

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा में खुले में नमाज पढ़ने से रोक लगा दी है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाले पार्क में खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है। इसके लिए पुलिस ने इलाके में स्थित सभी कंपनियों को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक, अगर नोएडा सेक्टर-58 के इंडस्ट्रियल हब स्थित कार्यालयों के कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करते पाए तो इसके लिए संस्थान को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत