1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक के साथ कांग्रेस को सताने लगा मध्य प्रदेश का डर, अधीर रंजन चौधरी ने दिया लोकसभा में बयान

कर्नाटक के साथ कांग्रेस को सताने लगा मध्य प्रदेश का डर, अधीर रंजन चौधरी ने दिया लोकसभा में बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2019 12:55 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 12:55 pm IST

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘यह ‘पोचिंग पॉलीटिक्स’ बंद होनी चाहिए, आज कर्नाटक, कल मध्य प्रदेश, इस तरह की राजनीति बंद होनी चाहिए।‘ अधीर रंजन चौधरी के इस बयान के बाद लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के सभी सांसदों ने वॉक आउट किया।

Congress fearing Karnataka like situation in Madhya Pradesh- India TV Hindi
Congress fearing Karnataka like situation in Madhya Pradesh Image Source : LOK SABHA

नई दिल्ली। कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से कांग्रेस पार्टी को वहां सरकार जाने का डर सता रहा है और अब कांग्रेस के अंदर इसी तरह का डर मध्य प्रदेश को लेकर भी सामने आया है। मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बयान दिया कि कर्नाटक में जिस तरह की राजनीति हो रही है वह बंद होनी चाहिए।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘यह ‘पोचिंग पॉलीटिक्स’ बंद होनी चाहिए, आज कर्नाटक, कल मध्य प्रदेश, इस तरह की राजनीति बंद होनी चाहिए।‘ अधीर रंजन चौधरी के इस बयान के बाद लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के सभी सांसदों ने वॉक आउट किया।

इस बीच कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है, आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई थी लेकिन विधायक दल की बैठक में 12 कांग्रेस विधायकों ने भाग नहीं लिया। जो कांग्रेस विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए उनके नाम रामलिंगा रेड्डी, डॉ सुधाकर, रोशन बेग, तुकाराम, अंजलि निंबाकर, एमटीबी नागराज, संगामेश्वर, शिवन्ना, फातिमा, बी नागेंद्र, राजे गौड़ा और रमप्पा हैं। इन विधायकों में से 3 विधायकों ने बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर खराब स्वास्थ का हवाला दिया है जबकि रोशन बेग को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। रोशन बेग ने विधानसबा अध्यक्ष को विधायक पद से अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत