1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पटेल आरक्षण पर कांग्रेस का फॉर्मूला तैयार, इस फॉर्मूले के तहत पटेलों को मिलेगा आरक्षण

पटेल आरक्षण पर कांग्रेस का फॉर्मूला तैयार, इस फॉर्मूले के तहत पटेलों को मिलेगा आरक्षण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2017 06:17 pm IST,  Updated : Nov 11, 2017 06:17 pm IST

सूत्रों के मुताबिक अगर गुजरात में सरकार बनी तो कांग्रेस आयोग का गठन करेगी जो सभी सवर्ण गरीबों के लिए एक सर्वे कराएगा। इसके बाद सरकार विधानसभा में इस सर्वे के नतीजे पेश करेगी।

Rahul gandhi and hardik patel- India TV Hindi
Rahul gandhi and hardik patel

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने गुजरात में पाटीदारों के लिए आरक्षण का जो फॉर्मूला तैयार किया है उस फॉर्मूले का खुलासा हो गया है। इंडिया टीवी के पास उस आरक्षण फॉर्मूले की पूरी जानकारी है। सूत्रों के मुताबिक अगर गुजरात में सरकार बनी तो कांग्रेस आयोग का गठन करेगी जो सभी सवर्ण गरीबों के लिए एक सर्वे कराएगा। इसके बाद सरकार विधानसभा में इस सर्वे के नतीजे पेश करेगी। इसी आधार पर नई सरकार सवर्ण गरीबों के लिए आरक्षण विधेयक लाएगी । आरक्षण का यह प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 31C के तहत किया जाएगा क्योंकि अनुच्छेद 31C में कोर्ट दखल नहीं दे सकता।

ये है कांग्रेस का आरक्षण फॉर्मूला 

  • आरक्षण के लिए नई सरकार आयोग का गठन करेगी
  • सारे सवर्ण गरीबों का सर्वे कराएगी राज्य सरकार
  • विधानसभा में सरकार पेश करेगी सर्वे का नतीजा 
  • सवर्ण गरीबों के लिए सरकार लाएगी एक विधेयक 
  • अनुच्छेद 31C के तहत आरक्षण का होगा प्रावधान
  • विधेयक पास करके राष्ट्रपति के पास भेजेगी सरकार
  • राष्ट्रपति की मुहर के बाद विधेयक लागू हो जाएगा
  • न्यायिक दखल की सीमा से बाहर है अनुच्छेद 31 C
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत