1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विकास का मजाक उड़ाकर कांग्रेस फैला रही है 'जातिवाद का जहर'

विकास का मजाक उड़ाकर कांग्रेस फैला रही है 'जातिवाद का जहर'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 05, 2017 08:32 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 12:02 pm IST

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज आरोप लगाया कि विकास का मजाक उड़ाकर कांग्रेस ‘‘अजीबोगरीब अभियान’’ चला रही है और ‘‘जातिवाद का जहर’’ फैला रही है।

 Congress is launching a strange campaign by making fun of...- India TV Hindi
Congress is launching a strange campaign by making fun of development

अहमदाबाद: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज आरोप लगाया कि विकास का मजाक उड़ाकर कांग्रेस ‘‘अजीबोगरीब अभियान’’ चला रही है और ‘‘जातिवाद का जहर’’ फैला रही है। जेटली ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि राहुल को इस विषय पर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गुजरात में पिछले तीन चुनावों के दौरान कांग्रेस ने एक शख्स (नरेंद्र मोदी) को निशाना बनाया। उन्होंने 2007 और 2012 के चुनावों के दौरान पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया, सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया, आतंकवादियों के रूप में देश विरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया।’’ (कमल हासन का करारा जवाब, आलोचना नहीं सह पाने वाले अब मेरी जान लेना चाहते हैं)

जेटली ने कहा, ‘‘इस बार मुझे अजीबोगरीब स्थिति लग रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है, न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में, कि एक राजनीतिक पार्टी विकास को बुरी चीज के तौर पर पेश कर अपने अभियान की शुरूआत कर रही है।’’ कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘‘विकास पागल हो गया है’’ अभियान की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘विकास गरीबी से लड़ता है, यह पिछड़ेपन से लड़ता है, लेकिन वे इसी का मजाक उड़ा रहे हैं।’’ हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर जैसे जातिगत जनाधार वाले नेताओं को अपने पाले में लाने की कांग्रेस की कोशिशों की आलोचना करते हुए जेटली ने कहा, ‘‘जब कोई काम नहीं बन पड़ता तो आप विकास की राजनीति को रोकने के लिए जातिवाद का जहर फैलाते हैं । देश के जिन दूसरे राज्यों में जातिवाद का जहर फैलाया गया है, वे विकास के मामले में पीछे हैं।’’

गुजरात चुनाव के प्रभारी जेटली ने कहा, ‘‘राज्य को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश का खेल काफी खतरनाक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब विकास होता है, राजमार्ग बनाए जाते हैं, विश्वविद्यालय बनाए जाते हैं। बिजली की आपूर्ति होती है। इससे समाज के हर तबके को लाभ होता है। विकास सभी की मदद करता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत