1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ब्रिटिश सांसद को नई दिल्ली एयरपोर्ट से लौटाया, कांग्रेस नेता ने किया मोदी सरकार के फैसले का समर्थन

ब्रिटिश सांसद को नई दिल्ली एयरपोर्ट से लौटाया, कांग्रेस नेता ने किया मोदी सरकार के फैसले का समर्थन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 01:33 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ब्रिटिश सांसद डेब्बी अब्राहम को भारत से वापस भेजने को बहुत जरूरी करार देते हुए कहा कि देश की संप्रभुता पर हमला करने के हर प्रयास को विफल करना होगा।

ब्रिटिश सांसद को नई दिल्ली एयरपोर्ट से लौटाया, कांग्रेस नेता ने किया मोदी सरकार के फैसले का समर्थन- India TV Hindi
ब्रिटिश सांसद को नई दिल्ली एयरपोर्ट से लौटाया, कांग्रेस नेता ने किया मोदी सरकार के फैसले का समर्थन

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ब्रिटिश सांसद डेब्बी अब्राहम को भारत से वापस भेजने को बहुत जरूरी करार देते हुए कहा कि देश की संप्रभुता पर हमला करने के हर प्रयास को विफल करना होगा। सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डेब्बी अब्राहम को भारत द्वारा वापस भेजा जाना वाकई में जरूरी था क्योंकि वह सिर्फ एक सांसद नहीं, बल्कि पाकिस्तान की प्रतिनिधि हैं जो पाक सरकार और आईएसआई के साथ अपनी नजदीकियों के लिए जानी जाती हैं। भारत की संप्रभुता पर हमला करने के हर प्रयास को विफल करना होगा।’’ 

Related Stories

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने के भारत के कदम की आलोचक रहीं ब्रिटिश सांसद डेब्बी ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनके पास वैध वीजा होने के बावजूद उन्हें भारत में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें दुबई भेज दिया गया जहां से वह दिल्ली गयी थीं। 

हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने दावा किया था कि ब्रिटिश सांसद का वीज़ा पहले ही रद्द किया गया था और उन्हें इसके बारे में जानकारी दे दी गई थी लेकिन इसके बावजूद वह आईं, यानी उनके पास कोई वीज़ा नहीं था।

बता दें कि डेबी अब्राहम से पहले कई ब्रिटिश सांसद जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। दो बार यूरोपियन यूनियन के ग्रुप जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं, जिन्होंने भारत सरकार के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत