1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी दूत ने सांसदों को कश्मीर के संबंध में दी गोपनीय जानकारी

अमेरिकी दूत ने सांसदों को कश्मीर के संबंध में दी गोपनीय जानकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 07, 2020 10:00 am IST,  Updated : Feb 07, 2020 10:00 am IST

एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने प्रतिनिधि सभा के सदस्यों को कश्मीर और अफगानिस्तान के बारे में गोपनीय जानकारी देने के लिए बैठक की।

अमेरिकी दूत ने सांसदों को कश्मीर के संबंध में दी गोपनीय जानकारी- India TV Hindi
अमेरिकी दूत ने सांसदों को कश्मीर के संबंध में दी गोपनीय जानकारी

वाशिंगटन: एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने प्रतिनिधि सभा के सदस्यों को कश्मीर और अफगानिस्तान के बारे में गोपनीय जानकारी देने के लिए बैठक की। अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने ट्वीट किया कि दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिका की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने बृहस्पतिवार सुबह भारत, कश्मीर और अफगानिस्तान पर गोपनीय जानकारी देने के लिए शानदार बैठक की। 

Related Stories

इस बैठक के बारे में और कोई जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं है। गोपनीय जानकारी देने के लिए बैठक सदन की विदेश मामलों की समिति के अनुरोध पर की जाती है। वेल्स हाल में श्रीलंका, भारत और पाकिस्तान की यात्रा से लौटी हैं। वेल्स ने यह बैठक ऐसे समय में की है कि जब भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल द्वारा पेश एक प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में लंबित है। 

इस प्रस्ताव को 55 सांसदों ने समर्थन दिया है। प्रस्ताव में भारत से जम्मू कश्मीर में संचार पर लगाए प्रतिबंधों को समाप्त करने, हिरासत में लिए लोगों को जल्द से जल्द रिहा करने और सभी निवासियों की धार्मिक स्वतंत्रता को संरक्षित करने की अपील की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश