1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अगर अहान ने कमेंट किया तो...' Border 2 की रिलीज से पहले केएल राहुल ने साले से की ऐसी डिमांड, ससुर जी की छूटी हंसी

'अगर अहान ने कमेंट किया तो...' Border 2 की रिलीज से पहले केएल राहुल ने साले से की ऐसी डिमांड, ससुर जी की छूटी हंसी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 20, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 11:39 pm IST

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने साले यानी अभिनेता अहान शेट्टी से अजीब-गरीब डिमांड कर डाली है और उनके इस पोस्ट को देखकर सिर्फ अहान की ही नहीं अथिया और सुनील शेट्टी की भी हंसी छूट गई है।

ahan shetty- India TV Hindi
केएल राहुल, अहान शेट्टी। Image Source : INSTAGRAM/@AHAN.SHETTY

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की रिलीज को अब बस 2 ही दिन बचे हैं। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसमें सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। 'बॉर्डर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब-गरीब ट्रेंड चल पड़ा है, जहां लोग वीडियो पोस्ट करते हुए कहते हैं कि अगर अहान उनके पोस्ट पर कमेंट करेंगे तो वह बॉर्डर 2 देखने जाएंगे या फिर दो बार बॉर्डर 2 देखेंगे। अहान शेट्टी भी अपने फैंस की रील और पोस्ट पर रिप्लाई कर रहे हैं। और अब इस ट्रेंड में उनके जीजा यानी टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल भी शामिल हो गए हैं।

केएल राहुल की अहान शेट्टी से डिमांड

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह क्रिकेट ग्राउंड में हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा - 'आवाज पहुंचनी चाहिए।' वहीं वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है - 'अगर अहान शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट किया तो मैं बॉर्डर 2 दो बार देखने जाऊंगा।' केएल राहुल के इस पोस्ट पर अन्य यूजर तो मजेदार कमेंट कर ही रहे हैं, अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी और पत्नी अथिया को भी हंसने पर मजबूर कर दिया है।

केएल राहुल के पोस्ट पर छूटी अहान, अथिया और सुनील शेट्टी की हंसी

केएल राहुल के इस पोस्ट पर सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी ने जहां हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी तो वहीं अहान ने ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर की है। इस पोस्ट पर उन्होंने केएल राहुल को टैग किया और तिरंगे के साथ गर्व जाहिर किया। सोशल मीडिया पर अब केएल राहुल का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

ahan shetty
Image Source : INSTAGRAM/@AHAN.SHETTYअहान शेट्टी ने शेयर किया केएल राहुल का वीडियो।

केएल राहुल के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन

एक यूजर ने केएल राहुल के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'अहान शेट्टी... कर दो यार कमेंट।' एक ने लिखा- 'अरे सर, आपको क्या जरूरत थी, ये तो घर का ही मामला है।' एक ने लिखा- 'आपको तो अहान शेट्टी घर आकर, गाड़ी में बैठाकर बॉर्डर 2 दिखाने ले जाएंगे, आपको वीडियो पोस्ट करने की जरूरत नहीं है।' केएल राहुल के पोस्ट पर यूजर ऐसे ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

बॉर्डर 2 कब हो रही है रिलीज?

बॉर्डर 2 की रिलीज की बात करें तो फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा भाग है, जो 28 सालों बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है, जिसके चलते सनी देओल के फैंस काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ेंः जाकिर खान ने कॉमेडी से लिया लंबा ब्रेक, शो के मंच पर किया हैरानी भरा ऐलान, इस दिन होगा कॉमेडियन का आखिरी शो

एआर रहमान के बेटे अमीन ने दिखाया पीएम मोदी वाला वीडियो, अपमान करने वालों को बेटी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन