1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं केमिकल वाले शकरकंद का सेवन, FSSAI ने बताया मिनटों में कैसे लगाएं पता?

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं केमिकल वाले शकरकंद का सेवन, FSSAI ने बताया मिनटों में कैसे लगाएं पता?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 20, 2026 09:40 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 11:44 pm IST

केमिकल वाले शकरकंद का सेवन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। चलिए जानते हैं मिलावटी शकरकंद का पता कैसे लगाएं?

केमिकल वाले शकरकंद - India TV Hindi
केमिकल वाले शकरकंद Image Source : UNSPLASH

शकरकंद का सेवन सर्दियों में लोग खूब करते हैं। इस मौसम में लोग इसे भूनकर, उबालकर या चाट बनाकर खाते हैं। यह जड़ वाली सब्जी सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं लगती है बल्कि यह पोषक तत्वों का भंडार भी है। यह फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाती है, पाचन सुधारती है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है। लेकिन अजकल बाजार में केमिकल वाले शकरकंद खूब बिक रहे हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। भारत में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था FSSAI ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कैसे आप केमिकल वाले शकरकंद की पहचान कर सकते हैं?

क्या कहा FSSAI ने?

FSSAI का मानना है कि शकरकंद में अक्सर रोडामाइन बी नामक रंग मिलाया जाता है। यह एक सिंथेटिक डाई है, जिसका उपयोग कपड़ा और लैब में किया जाता है। कारोबारी शकरकंद की बढ़ती डिमांड की वजह से इसे ज्यादा रंगीन या अच्छा दिखाने के लिए इस केमिकल का इस्तेमाल करते है।

कैसे करें केमिकल वाले शकरकंद की पहचान?

केमिकल वाले शकरकंद की पहचान करने के लिए रूई का एक फाहा लें और उसे पानी में भिगो लें। अब रूई से शकरकंद की बाहरी सतह को रगड़ें। अगर रूई का रंग नहीं बदलता है, तो शकरकंद मिलावटी नहीं है। लेकिन अगर रूई पर रंग लग जाए, तो समझ लें कि शकरकंद में मिलावट है। आप डयरेक्ट शकरकंद को पानी में भिगोकर या रगड़कर भी देख सकते हैं। अगर पानी का रंग बदले या फिर रगड़ने पर शकरकंद का रंग बदल जाए तो समझ जाइए ये शकरकंद मिलावटी है।

शकरकंद के फायदे

शकरकंद खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह पाचन सुधारने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, आँखों की रोशनी ठीक रखने, वजन नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार है क्योंकि यह फाइबर, विटामिन ए और सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।