1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल की सेहत को बनाना चाहते हैं दमदार, तो डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए ये फूड आइटम्स

दिल की सेहत को बनाना चाहते हैं दमदार, तो डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए ये फूड आइटम्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 20, 2026 11:40 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 11:40 pm IST

अगर आप भी अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए। आइए कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं जो आपके दिल की सेहत को दमदार बना सकते हैं।

दिल की सेहत को मजबूत कैसे बनाएं?- India TV Hindi
दिल की सेहत को मजबूत कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को सुधारने की जरूरत है। खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको पौष्टिक तत्वों से भरपूर कुछ फूड आइटम्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

सोया- टोफू और सोया मिल्क में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि सोया को दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आप भी डॉक्टर से सलाह लेकर इसे अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स- ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करने से आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है। आप बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे सुपरफूड्स को लिमिट में रहकर रेगुलरली कंज्यूम कर सकते हैं। 

हरी सब्जियां- हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। ग्रीन वेजिटेबल्स आपकी हार्ट हेल्थ के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। पालक, मेथी, केल और ब्रोकली जैसी सब्जियां दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकती हैं।

साबुत अनाज- साबुत अनाज में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए आप ओट्स, स्प्राउट्स, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसी पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं।

हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाने की इन चीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से ही अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।