1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitin Nabin Wife: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के गांव का क्या है नाम, कौन हैं पत्नी दीपमाला?

Nitin Nabin Wife: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के गांव का क्या है नाम, कौन हैं पत्नी दीपमाला?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 20, 2026 06:31 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 07:21 pm IST

नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस खबर को लेकर उनके गांव में खुशी का माहौल है। जानते हैं उनके गांव का क्या नाम है और उनकी पत्नी क्या करती हैं?

नितिन नबीन का गांव, नितिन नबीन की पत्नी- India TV Hindi
नितिन नबीन का गांव, नितिन नबीन की पत्नी Image Source : FILE PHOTO (ANI, REPORTER)

बिहार के भाजपा नेता नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। नितिन नबीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आते ही उनके पैतृक गांव  में जश्न का माहौल है और लोग गांव में लोग ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मना रहे हैं। अबीर गुलाल उड़ाए जा रहे हैं, गांव का माहौल ऐसा है कि जैसे एक ही दिन होली और दिवाली मन रही हो। लेकिन क्या आप जानते हैं नितिन नबीन के गांव का नाम क्या है। तो बता दें कि बिहार के नवादा जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है एक गांव और उस गांव का नाम अमांवा है।

कितने पढ़े लिखे हैं नितिन नबीन, कितनी है संपत्ति

नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची जो अब झारखंड का हिस्सा है वहीं हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना में हुई, इसके बाद उन्होंने वर्ष नई दिल्ली स्थित CSKM पब्लिक स्कूल से CBSE बोर्ड की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। नितिन नबीन राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े। साल 2006 में पिता के असामयिक निधन के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और  पटना वेस्ट विधानसभा सीट से हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने। इसके बाद नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए। 2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार नितिन नबीन की कुल संपत्ति लगभग ₹3.07 करोड़ बताई गई है।

नितिन नबीन की पत्नी हैं दीपमाला

नितिन नबीन की पत्नी का नाम डॉक्टर दीपमाला श्रीवास्तव है और वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में (SBI) अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नितिन नबीन और दीपमाला श्रीवास्तव की अरेंज मैरिज हुई थी। दीपमाला शांत, सुलझे और व्यावहारिक स्वभाव की हैं और नितिन नबीन के राजनीतिक जीवन में स्थिरता बनाए रखने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत