1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पटना SP सिटी को क्वारंटीन करने पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा-लगता है BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं

पटना SP सिटी को क्वारंटीन करने पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा-लगता है BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2020 11:20 am IST,  Updated : Aug 03, 2020 11:56 am IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच जांच के लिए मुंबई पहुंचे आईपीएस विनय तिवारी को जबरन क्वारंटीन करने कामामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बाद अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस और बीएमसी पर तीखा हमला बोला है।

Congress leader Sanjay Nirupam on forcibly quarantine of IPS Vinay Tiwari- India TV Hindi
Congress leader Sanjay Nirupam on forcibly quarantine of IPS Vinay Tiwari Image Source : PTI

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच जांच के लिए मुंबई पहुंचे आईपीएस विनय तिवारी को जबरन क्वारंटीन करने कामामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बाद अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस और बीएमसी पर तीखा हमला बोला है। निरुपम ने कहा कि लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं।

उन्‍होंने ट्वीट किया, "लगता है मुंबई पुलिस और बीएमसी वाले पगला गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने गए आईपीएस अफसर (विनय) तिवारी को 15 अगस्‍त तक क्वारंटीन कर दिया। ऐसे में जांच कैसे होगी? मुख्‍यमंत्री तत्‍काल हस्‍तक्षेप करें। तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।"

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो कुछ हुआ, ठीक नहीं हुआ है। सीएम ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ है, वो ठीक नहीं हुआ है।

पटना के सिटी SP विनय तिवारी को क्वारंटीन किये जाने पर बिहार पुलिस ने भी आपत्ति जताई। बिहार पुलिस के अनुसार, विनय तिवारी को इस तरह से क्वारंटीन करना गलत है। जिस फ्लाइट से वो मुंबई गए, उसी फ्लाइट से गये अन्य व्यक्तियों को क्यों नहीं क्वारंटीन किया गया। पटना पुलिस के 4 लोगों की टीम जो पहले से वहां काम कर रही थी, उनको क्वारंटीन क्यों नहीं किया गया था।

बता दें कि बिहार पुलिस ने विनय तिवारी के मुंबई जाने की जानकारी पत्र के जरिये मुंबई पुलिस को दी थी लेकिन उस वक्त बिहार पुलिस को उन्हें क्वारंटीन करने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में बिहार पुलिस इसे लेकर भी आपत्ति जता रही है। बिहार पुलिस के अनुसार, विनय तिवारी के एयरपोर्ट पर क्वारंटीन वाली स्टैंम्प नहीं लगाई गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत