1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अब केवल इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ही बची है कांग्रेस की सरकार

अब केवल इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ही बची है कांग्रेस की सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2019 07:34 am IST,  Updated : Jul 24, 2019 07:34 am IST

इस साल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 2014 के आम चुनाव की तरह एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके करीब दो महीने बाद ही कर्नाटक में सरकार का गिरना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। 

अब केवल इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ही बची है कांग्रेस की सरकार- India TV Hindi
अब केवल इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ही बची है कांग्रेस की सरकार

नयी दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी नीत सरकार का विश्वास प्रस्ताव गिरने के साथ ही मंगलवार को कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य चला गया। अब सिर्फ चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में ही उसकी सरकारें बची हैं। कांग्रेस अब पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी में सत्तासीन है।

कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने साथ ही दक्षिण भारत में कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं रह गई है, हालांकि केंद्रशासित पुडुचेरी में जरूर उसकी सरकार है। पिछले साल कर्नाटक में जद(एस) के साथ मिलकर सरकार बनाते हुए कांग्रेस ने राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। इसके कुछ महीने बाद ही वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे हिंदीभाषी क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही थी।

इस साल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 2014 के आम चुनाव की तरह एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके करीब दो महीने बाद ही कर्नाटक में सरकार का गिरना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। 

उधर, भाजपा और उसके सहयोगी दल इस वक्त देश के कुल 16 राज्यों में सत्तासीन हैं, जिनमें राजनीतिक रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश और बिहार भी शामिल हैं। कर्नाटक में सरकार बनाने की स्थिति में पार्टी सहयोगी दलों के साथ कुल 17 राज्यों में सत्तासीन हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत