1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सोनभद्र नरसंहार: 24 घंटे बाद पीड़ित परिवार से मिलकर प्रियंका ने समाप्त किया धरना, रॉबर्ट वाड्रा बोले- मैं आपका और आदर करने लगा हूं

सोनभद्र नरसंहार: 24 घंटे बाद पीड़ित परिवार से मिलकर प्रियंका ने समाप्त किया धरना, रॉबर्ट वाड्रा बोले- मैं आपका और आदर करने लगा हूं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2019 04:11 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 07:27 pm IST

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां शनिवार को 24 घंटे के बाद अपने धरने को समाप्त किया और दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश): कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां शनिवार को 24 घंटे के बाद अपने धरने को समाप्त किया और दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका ने यहां लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "मैं वापस दिल्ली जा रही हूं क्योंकि पीड़ित परिवार से मिलने का मेरा उद्देश्य पूरा हो गया है। लेकिन मैं जल्दी ही वापस आऊंगी। मैं अपने भाई राहुल गांधी के निर्देशों के अनुसार यहां आई थी।"

वहीं, रॉबर्ट वाड्रा ने सोनभद्र हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस नेता एवं अपनी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीणों पर अत्याचार के खिलाफ खड़े होने पर वह उनका और आदर करने लगे हैं।

मिजार्पुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अनुराग पटेल ने शनिवार को एक यू-टर्न लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जाने के लिए स्वतंत्र हैं क्योंकि उन्हें न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। डीएम ने शुक्रवार रात प्रियंका को 50 हजार रुपये का निजी बॉन्ड देने को कहा, ताकि वह वहां से जा सकें।

सोनभद्र में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई झड़पों में दस लोग मारे गए थे। प्रियंका पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मिलना चाहतीं थीं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोका दिया और वह विरोध दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठ गईं। जिसके बाद शनिवार सुबह प्रियंका पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मिलीं, जो उनसे मिलने के लिए चुनार के गेस्ट हाउस में आए। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रियंका ने वादा किया कि वह जल्द वापस लौटेंगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच का गतिरोध समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के पीडित परिवार वालों से मुलाकात कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने सात महिलाओं सहित 15 लोगों से मुलाकात की और मुलाकात के बाद प्रियंका वाराणसी लौट गयी लेकिन साथ ही कह गयी कि वह फिर आएंगी।

सोनभद्र जाने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने वाराणसी के हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया था। तृणमूल कांग्रेस के तीन सदस्य दल को भी हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत