1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रियंका राजनीतिक पर्यटन पर आई हैं, शांति व्‍यवस्‍था नहीं बिगड़ने देंगे: सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रियंका राजनीतिक पर्यटन पर आई हैं, शांति व्‍यवस्‍था नहीं बिगड़ने देंगे: सिद्धार्थ नाथ सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2019 11:05 am IST,  Updated : Jul 20, 2019 11:05 am IST

उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका सोनभद्र पर्यटन के लिए जा रही हैं लेकिन राज्य सरकार उन्हें शांति भंग करने की इजाजत नहीं देगी।

Siddharth Nath Singh - India TV Hindi
Siddharth Nath Singh 

सोमभद्र नरसंहार के पीडि़तों से मिलने के लिए अड़ी प्रियंका गांधी पर पर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पलटवार किया है। उत्‍तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका सोनभद्र पर्यटन के लिए जा रही हैं लेकिन राज्‍य सरकार उन्‍हें शांति भंग करने की इजाजत नहीं देगी। बता दें कि प्रियंका गांधी सोनभद्र जाने की जिद कर रही हैं। वहीं पिछले 20 घंटों से प्रशासन ने उन्‍हें चुनार के गेस्‍ट हाउस में रोके रखा है। प्रियंका ने आज फिर सरकार को धमकी देते हुए कहा है कि वे पीडि़तों से मिले बिना नहीं जाएगी। 

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीति से प्रभावित बताते हुए कहा कि प्रियंका जब बीएचयू में घायलों और पीडि़तों से मिलीं तो उन्‍हें किसी ने नहीं रोका है। लेकिन यदि वे सोनभद्र जाकर यदि वे धारा 144 का उल्‍लंघन करती हैं तो एसा नहीं करने दिया जाएगा। राज्‍य सरकार पीडि़तों के नाम पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेकने देगी। 

सिंह ने उल्‍टे कांग्रेस पर इल्‍जाम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 1955 से प्रदेश में भूमाफियाओं को बढ़ावा देती आई है। और जो कुछ भी यहां घटा है, वह उसी का प्रतिफल है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत