1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे सोनभद्र हत्‍याकांड के पीड़ित परिवार, चुनार गेस्‍ट हाउस के बाहर हंगामा

प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे सोनभद्र हत्‍याकांड के पीड़ित परिवार, चुनार गेस्‍ट हाउस के बाहर हंगामा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2019 11:25 am IST,  Updated : Jul 20, 2019 11:47 am IST

पिछले 24 घंटों से सोनभद्र हत्याकांड के पीडि़तों से मिलने की कोशिश कर रही प्रियंका गांधी की कोशिश आखिरकार सफल हो गई है।

Priyanka Gandhi - India TV Hindi
Priyanka Gandhi 

पिछले 24 घंटों से सोनभद्र हत्‍याकांड के पीडि़तों से मिलने की कोशिश कर रही प्रियंका गांधी की कोशिश आखिरकार सफल हो गई है। पीडि़त परिवार के दो सदस्‍यों ने चुनार के गेस्‍ट हाउस में अब से कुछ देर पहले प्रियंका गांधी से मुलाकात की है।

प्रियंका गांधी ने चुनार के गेस्‍ट हाउस में ही परिवार के महिला एवं बच्‍चों से मुलाकात की। लेकिन इससे पहलेे का कुछ समय काफी तनाव भरा रहा। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि परिवार के कम से कम 15 सदस्‍य गेस्‍ट हाउस के गेट पर खड़े हैं लेकिन अभी भी सरकार उनसे मिलने नहीं दे रही है। लेकिन बाद में प्रियंका ने सभी 15 सदस्‍यों से बैठकर मुलाकात की। 

जब पीडि़त परिवार के सदस्‍यों को प्रियंका से नहीं मिलने दिया गया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बीच पीडि़त परिवार के सदस्‍य ने बताया कि वे खुद प्रियंका से मिलने यहां पहुंचे हैं । पहले प्रियंका गांधी से मिलने के लिए दो ही लोगों को अनुमति दी गई। प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया कि 15 लोग गेट पर खड़े हैं, न तो उन्‍हें मुझसे मिलने दिया जा रहा है, और न तो उन्‍हें अंदर आने दिया जा रहा है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत