1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लाठी गोली चलाएंगे, BJP को छत्तीसगढ़ से भगाएंगे: कांग्रेस विधायक

लाठी गोली चलाएंगे, BJP को छत्तीसगढ़ से भगाएंगे: कांग्रेस विधायक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2018 11:06 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 11:08 pm IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कांग्रेस विधायक ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर विवादास्पद बयान दिया है।

congress - India TV Hindi
congress  Image Source : प्रतिकात्मक तस्वीर

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कांग्रेस विधायक ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। विधायक के बयान के बाद भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता के लिए हिंसा की बोली बोल रही है। कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के सिंथिया गांव में आयोजित संकल्प शिविर में क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक रामदयाल उइके ने आज विवादास्पद बयान देते हुए कहा,‘‘ लाठी गोली चलाना पड़े तो चलाएंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ से भगाएंगे।’’ 

संकल्प शिविर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे। बाद में विधायक उइके के विवादास्पद बयान के बाद पुनिया ने सफाई दी कि उनका :उइके का: कहने का आशय यह नहीं था। बल्कि उन्होंने इन शब्दों का इस्तेमाल मुहावरे के तौर पर किया है। इधर, भाजपा ने उइके के इस बयान पर आपत्ति जताई है तथा कहा है कि कांग्रेस सत्ता के लिए हिंसा की बोली बोल रही है। 

राज्य के वनमंत्री महेश गागड़ा ने कहा है कि उइके मर्यादा का उल्लंघन करते हुए नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं। गागड़ा ने कहा कि भाजपा आज सत्ता में जनता के आशीर्वाद के कारण है, न कि कांग्रेस की कृपा के कारण। वन मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में संपन्न लोकसुराज अभियान और संगठन की जनसंपर्क यात्रा को मिले भारी जनसमर्थन से विचलित कांग्रेस अब गोली डंडे मारने की भाषा पर उतारू हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत