1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस को 2019 का चुनाव जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करनी चाहिए: मनीष तिवारी

कांग्रेस को 2019 का चुनाव जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करनी चाहिए: मनीष तिवारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 02, 2018 08:58 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 08:58 pm IST

मनीष तिवारी ने जोर देकर कहा कि देश की धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील ताकतों को ‘‘भारत की संकल्पना’’ की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री...- India TV Hindi
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी

लुधियाना: पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की समग्र जीत का हवाला देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रविवार को कहा कि 2019 के आम चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा की जानी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि देश की धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील ताकतों को ‘‘भारत की संकल्पना’’ की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

पंजाब कांग्रेस के महासचिव गुरमैल पहलवान की तरफ से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के इतर तिवारी ने कहा, ‘‘यह पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का ही नतीजा है कि 2017 में पंजाब में कांग्रेस ने दो तिहाई बहुमत से जीत सुनिश्चित की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी अगर अपना यह प्रदर्शन दोहराना चाहती है तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यकर्ताओं के अधिकारों और हितों का संरक्षण हो।’’

कांग्रेस ने 2017 में राज्य विधानसभा चुनावों में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को भारी बहुमत से शिकस्त दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत