1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल की मंदसौर रैली बोतलें फेंके जाने की आशंका, अब कांग्रेस पाउच में बांटेगी पानी, छाछ और जूस

राहुल की मंदसौर रैली बोतलें फेंके जाने की आशंका, अब कांग्रेस पाउच में बांटेगी पानी, छाछ और जूस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2018 05:18 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 05:18 pm IST

राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के चिकित्सा उपचार के सिलसिले में विदेश गए थे और वह कल देर रात स्वदेश लौट आए...

congress president rahul gandhi- India TV Hindi
congress president rahul gandhi

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर पुलिस गोलीबारी की पहली बरसी के मौके पर कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वहां ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे। वहीं, उनकी सभा में लोग पानी की बोतल नहीं ले जा पाएंगे। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने बोतल को लेकर आपत्ति जताई है। एसपीजी को सभा में बोतलें फेंके जाने का अंदेशा है जिसे देखते हुए कांग्रेस ने भी पानी के साथ छाछ और जूस के 8 लाख पाउच बांटना तय किया है।

बता दें कि मंदसौर में पिछले साल पुलिस गोलीबारी में 6 किसानों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी इसी गोलीकांड की बरसी पर किसानों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करेंगे और इसके लिए वो मंदसौर में रैली करने जा रहे हैं।

राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के चिकित्सा उपचार के सिलसिले में विदेश गए थे और वह कल देर रात स्वदेश लौट आए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि कल राहुल मंदसौर के खोखरा में ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है और माना जा रहा है कि इस रैली से राहुल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ ही मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को भी घेरेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत