1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अच्छा है कि PM के सवाल-जवाब पहले से तय होते हैं, वरना शर्मिंदगी होती: राहुल गांधी

अच्छा है कि PM के सवाल-जवाब पहले से तय होते हैं, वरना शर्मिंदगी होती: राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2018 05:45 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 05:45 pm IST

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम के एक अंश का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है वह सिंगापुर के नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संवाद कार्यक्रम का है...

 Prime Minister Narendra Modi speaks during his visit at...- India TV Hindi
 Prime Minister Narendra Modi speaks during his visit at the Nanyang Technological University, in Singapore

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल ने सिंगापुर में पीएम मोदी के एक हालिया संवाद कार्यक्रम को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि अच्छा है कि उनके कार्यक्रम के सवाल-जवाब पहले से तय होते हैं क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो ‘हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती।’’

इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी के इस संवाद कार्यक्रम के एक अंश का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘(मोदी) पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो ‘स्वतःस्फूर्त’ प्रश्नों का सामना करते हैं और दुभाषिये के पास पहले से तय उत्तर होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा है कि वह वास्तविक प्रश्नों का सामना नहीं करते। अगर ऐसा होता तो हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती।’’

बता दें कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का जो वीडियो पोस्ट किया है वह सिंगापुर के नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NTU) में संवाद कार्यक्रम का है। दावा किया जा रहा है कि एक प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया और उनकी दुभाषिया ने वहां मौजूद दर्शकों के समक्ष जो कहा, उनमें अंतर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत