1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गहलोत सरकार के नेताओं का रौब, चुनाव जीतने पर मनाया ‘मै हूं डॉन’ गाने पर जश्न, निकाला जुलूस

गहलोत सरकार के नेताओं का रौब, चुनाव जीतने पर मनाया ‘मै हूं डॉन’ गाने पर जश्न, निकाला जुलूस

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Nov 28, 2019 07:53 pm IST,  Updated : Nov 28, 2019 08:41 pm IST

26 नवंबर को सिरोही मे महेन्द्र मेवाड़ा कांग्रेस से सभापति चुने गए। इस जीत की खुशी मनाने के लिये सिरोही विधायक संयम लोढा अपने सभापति के साथ सड़क पर खुली जिप्सी मे निकल पड़े।

Rajasthan- India TV Hindi
'मैं हूं डॉन' गाने पर मनाया गया जश्न Image Source : VIDEO GRAB

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता के सामने भले ही अच्छे आचरण और गांधी गिरी का परिचय देते हों, लेकिन गहलोत ब्रिगेड के नेताओं ने जनता के सामने अपना रौब दिखाना शुरू कर दिया है। हाल ही में राजस्थान में निकाय चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिली लेकिन इस बढ़त के बाद कांगेस नेता इतने उत्साहित हो गये कि आचरण और गांधी गिरी की बात तो कोसो दूर छूट गयी।

26 नवंबर को सिरोही मे महेन्द्र मेवाड़ा कांग्रेस से सभापति चुने गए। इस जीत की खुशी मनाने के लिये सिरोही विधायक संयम लोढा अपने सभापति के साथ सड़क पर खुली जिप्सी मे निकल पड़े। इतना तो ठीक है लेकिन नेताजी का काफिला जब सिरोही के बाजार में निकला तब DJ पर तेज आवाज में ‘मुझको पहचानों मैं हूं डॉन’ गाने पर जश्न मनाया गया।

इतना ही नहीं इस दौरान नेताजी  अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नोट उड़ाते हुए भी नजर आए, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। सिरोही विधायक संयम लोढा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफी करीबी माने जाते है और ऐसे मे इस तरह की तस्वीर सामने आने से हर कोई हैरान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत