1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस और अकाली दल ने किया केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार

कांग्रेस और अकाली दल ने किया केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2021 04:08 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 04:12 pm IST

केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शिरोमणि अकाली दल (SAD) और कांग्रेस शामिल नहीं होगी।

कांग्रेस और अकाली दल...- India TV Hindi
कांग्रेस और अकाली दल ने किया केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार Image Source : ANI

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शिरोमणि अकाली दल (SAD) और कांग्रेस शामिल नहीं होगी। दोनों पार्टियों ने केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने यह सर्वदलीय बैठक कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा के लिए बुलाई है।

बैठक में शामिल होने के लिए अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार के सामने पहले कृषि कानूनों पर बैठक बुलाने की शर्त रखी है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "आज शिरोमणि अकाली दल COVID-19 पर पीएम मोदी की ब्रीफिंग का बहिष्कार करेगा। कृषि मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने के बाद ही इसमें भाग लिया जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत