1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल, पाक के समक्ष घुटने टेके: कांग्रेस

मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल, पाक के समक्ष घुटने टेके: कांग्रेस

 Written By: Bhasha
 Published : May 26, 2016 02:59 pm IST,  Updated : May 26, 2016 02:59 pm IST

कांग्रेस के प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा है कि यह सरकार मात्र जुमलों और वादों की सरकार साबित हुई है।

congress slams bjp govt- India TV Hindi
congress slams bjp govt

जयपुर: कांग्रेस के प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा है कि यह सरकार मात्र जुमलों और वादों की सरकार साबित हुई है, किसान और युवा समेत हर वर्ग परेशान है, इस सरकार ने पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिये है।

नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन 2 साल में मात्र 1,43,000 युवाओं को ही रोजगार दे सकी है। कमाबेश यहीं स्थिति किसानों की भी है।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादन का पचास फीसद फायदा देने का वादा किया गया था, लेकिन किसानों को मात्र छह प्रतिशत फायदा ही मिल पा रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि किसानों को उत्पादन का पूरा लाभ नहीं मिल पाने के कारण दुखी होकर आत्महत्या कर रहे है, विगत दो साल में तीन हजार किसान आत्महत्या कर चुके है इसमें से अठारह सौ किसान महाराष्ट्र के थे।

उन्होंने कहा कि देश में सूखे की विकट परिस्थितियों के बावजूद केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में कुछ नहीं किया। किसानों पर 45 हजार करोड रूपये का कर्ज है। सूखे की मार से परेशान किसानों को राहत नहीं दी जा रही है। राजस्थान सरकार को सूखे की मार से परेशान किसानों को राहत के नाम पर मात्र मांगी गयी राशि का दस प्रतिशत ही हिस्सा दिया है। यह सरकार सूट और बूट की सरकार साबित हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।