1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देश को बचाने के लिए भाजपा का मुकाबला करे कांग्रेस: संगमा

देश को बचाने के लिए भाजपा का मुकाबला करे कांग्रेस: संगमा

 Written By: IANS
 Published : Apr 12, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 04:42 pm IST

मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबला करना चाहिए।

mukul sangma- India TV Hindi
mukul sangma

शिलांग: मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबला करना चाहिए।

यह उल्लेख करते हुए कि केवल कांग्रेस ही भाजपा से मुकाबला कर सकती है, संगमा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "देशवासियों के हितों की तथा पूरे देश की सुरक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण है। मैं इस बात से भयभीत हूं कि अगर कांग्रेस भाजपा के खिलाफ आक्रामक रूप से मोर्चा नहीं खोलती है, तो किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के पास उसे रोक पाने की क्षमता नहीं है।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस कमजोर होती है, तो भाजपा मजबूत होगी।" मुख्यमंत्री ने कहा, "कट्टरवादी तत्वों द्वारा जो भी किया जा रहा है, उसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) शामिल है, जो खतरनाक संकेत है। यह समय लोगों को अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत है और भारत के भविष्य की सुरक्षा करने के लिए तैयार है।

संगमा ने कहा, "हमें अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहिए। एक के बाद एक भाजपा का एजेंडा सामने आ रहा है। हमें पूरी तरह से मुखर बनने में सक्षम होना चाहिए, जो एक ऐसे नागरिक वर्ग का निर्माण करे, जो चौकस तथा देश के भविष्य की सुरक्षा करने के लिए तैयार रहे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत