1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप, कहा- हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता

कांग्रेस ने ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप, कहा- हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2021 10:38 am IST,  Updated : Aug 12, 2021 10:39 am IST

कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता का कहना है कि नियमों के उल्लंघन के लिए ट्विटर ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है। इसने पूरे भारत में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5000 खातों को पहले ही ब्लॉक कर दिया है।

कांग्रेस ने ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप, कहा- हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता- India TV Hindi
कांग्रेस ने ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप, कहा- हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता Image Source : TWITTER

नई दिल्ली:  कांग्रेस का कहना है कि नियमों के उल्लंघन के लिए ट्विटर ने उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर निलंबित किए जाने और कांग्रेस के सीनियर नेताओं के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने यह आरोप लगाया है। इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार देर रात दावा किया कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पार्टी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं।

कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता का कहना है कि नियमों के उल्लंघन के लिए ट्विटर ने काउंट ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है। इसने पूरे भारत में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5000 खातों को पहले ही ब्लॉक कर दिया है। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि ट्विटर या सरकार द्वारा हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत