1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP के राष्ट्रीय महासचिव बोले- हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक संविधान, महिलाएं सुरक्षित

BJP के राष्ट्रीय महासचिव बोले- हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक संविधान, महिलाएं सुरक्षित

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2021 06:35 am IST,  Updated : Sep 01, 2021 06:35 am IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने कहा कि भारत का संविधान और महिलाएं तब तक सुरक्षित रहेंगी जब तक हिंदू देश में बहुसंख्यक हैं।

BJP के राष्ट्रीय...- India TV Hindi
BJP के राष्ट्रीय महासचिव बोले- हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक संविधान, महिलाएं सुरक्षित Image Source : TWITTER- ANI

कलबुर्गी (कर्नाटक): भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंगलवार को कहा कि भारत का संविधान और महिलाएं तब तक सुरक्षित रहेंगी जब तक हिंदू देश में बहुसंख्यक हैं। रवि ने कहा, ‘‘जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं, तब तक डॉ बी आर आंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान रहेगा। जब तक हिंदू बहुसंख्यक रहेंगे, तब तक समान अवसर होंगे, एक बार हिंदू अल्पसंख्यक हो गए तो गंधार(अफगानिस्तान) के साथ जो हुआ, वह यहां भी होगा।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि जो लोग आंबेडकर के संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें ‘‘इस सच्चाई’’ को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक सहिष्णुता हमारा (हिंदू) मूल विश्वास है। जब तक सहिष्णुता वाले लोग बहुसंख्यक रहेंगे, तब तक धर्मनिरपेक्षता रहेगी, महिलाओं की सुरक्षा रहेगी। सहिष्णुता वाले लोगों के अल्पसंख्यक बनने पर अफगानिस्तान जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी...जब वे (गैर-हिंदू) बहुसंख्यक होते हैं तो वे शरीयत की बात करते हैं, आंबेडकर के संविधान के बारे में नहीं।’’

इसके अलावा, चिकमगलूर के विधायक ने कांग्रेस से ‘‘निष्पक्ष रूप से राजनीति करने और तुष्टीकरण की राजनीति को रोकने’’ का आग्रह किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत