1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल: सरकार आने पर बहुत सारे अधिकारियों को मुर्गा बनाने वाले हैं- कैलाश विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल: सरकार आने पर बहुत सारे अधिकारियों को मुर्गा बनाने वाले हैं- कैलाश विजयवर्गीय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 10:05 pm IST

कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपने अगर कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोई चूड़ी नहीं पहन रखी हैं। 

Kailash Vijayvargiya- India TV Hindi
Kailash Vijayvargiya Image Source : FILE

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा और टीएमसी के बीच में जबरदस्त सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है। दोनों ही दल लगातार एक दूसरे की खिलाफत कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “आपने अगर कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोई चूड़ी नहीं पहन रखी हैं। हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब ये नहीं कि हमें मार्यदा तोड़ना नहीं आता।”

कैलाश विजय वर्गीय यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा समर्थकों से पूछते हुए कहा, “वो एसपी का क्या नाम है? मुर्गा? मुर्गा हो या कुछ भी, हम मुर्गा बना देंगे हमारी सरकार आएगी तो। हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत