1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने जॉइन की समाजवादी पार्टी, ट्विटर पर हुई 'धुलाई'

क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने जॉइन की समाजवादी पार्टी, ट्विटर पर हुई 'धुलाई'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2016 03:52 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 03:52 pm IST

कई मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अब वह राजनीति की पिच पर अपने विरोधियों का मुकाबला करेंगे।

प्रवीण कुमार।- India TV Hindi
प्रवीण कुमार।

नई दिल्ली: कई मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अब वह राजनीति की पिच पर अपने विरोधियों का मुकाबला करेंगे। मेरठ के रहने वाले प्रवीण ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। प्रवीण कुमार के इस फैसले से ट्विटर भी अछूता नहीं रहा और समाजवादी पार्टी इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर ट्रेंड करने लगी। हालांकि ट्विटर पर लोग प्रवीण कुमार के इस फैसले से कुछ खास खुश नहीं दिखे।

पढ़ें कुछ ट्वीट्स:

29 साल के प्रवीण कुमार ने भारत की तरफ से 6 टेस्ट मैच और 68 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में जहां उन्होंने 27 विकेट लिए हैं, वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम 77 विकेट दर्ज हैं। प्रवीण ने 10 टी20 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। प्रवीण टीम इंडिया में एक बॉलिंग ऑलराउंडर की हैसियत से आए थे। बैटिंग में उनका रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कई मौकों पर काबिलेतारीफ प्रदर्शन किया।​

देखें, कुछ और ट्वीट्स:

प्रवीण कुमार से पहले भी कई क्रिकेटरों ने राजनीति का दामन थामा है और उनमें से कई बेहद सफल भी हुए हैं। राजनीति जॉइन करने वाले प्रमुख क्रिकेटर्स में चेतन चौहान, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अजहरूद्दीन, कीर्ति आजाद और श्रीसंत का नाम लिया जा सकता है। अब देखना यह है कि राजनीति की पिच पर ऑलराउंडर प्रवीण कुमार का प्रदर्शन कैसा रहता है। ट्विटर की बात करें तो वहां उनके इस फैसले के समर्थन में भी ट्वीट हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत