1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने ‘‘बचाओ, बचाओ’’ टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा, कहा- लोग आपके अत्याचार और अक्षमता से मुक्त होने की गुहार लगा रहे हैं

राहुल गांधी ने ‘‘बचाओ, बचाओ’’ टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा, कहा- लोग आपके अत्याचार और अक्षमता से मुक्त होने की गुहार लगा रहे हैं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2019 10:02 pm IST,  Updated : Jan 20, 2019 10:02 pm IST

विपक्ष की रैली के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘बचाओ, बचाओ’’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी पर निशाना साधा

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: विपक्ष की रैली के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘बचाओ, बचाओ’’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह मदद की गुहार उन लोगों की है जो आपके ‘‘अत्याचार और अक्षमता’’ से मुक्त होना चाहते हैं। 

Related Stories

प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली पर तंज कसते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का सिर्फ एक विधायक है लेकिन वे हमसे बहुत डरे हुए हैं क्योंकि हम सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं। इसलिए उन्होंने पूरे देश से पार्टियों को एकत्रित किया और बचाओ, बचाओ, बचाओ चिल्ला रहे हैं।'' 

राहुल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महामहिम, मदद के लिए गुहार लाखों बेरोजगार युवाओं, संकटग्रस्त किसानों, वंचित दलितों और आदिवासियों, सताए गए अल्पसंख्यकों, बर्बाद हो गए छोटे व्यापारियों की है, वे आपके अत्याचार और अक्षमता से मुक्त होने की गुहार लगा रहे हैं। वे 100 दिनों में मुक्त हो जाएंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत