नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की कथित फर्जी डिग्री को लेकर हंगामा हुआ, हंगामा इतना बढ़ा की बीजेपी सांसद ओपी यादव को सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शल को बुलाना पड़ा। सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित हुई।
भाजपा सदस्यों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा। भाजपा विधायक ओ.पी. शर्मा ने कहा, "हम पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से स्पष्टीकरण मांगते हैं।