1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीलिंग के विरोध में केजरीवाल के घर पर होली का जश्न रद्द, बीजेपी ने बताया नाटक

सीलिंग के विरोध में केजरीवाल के घर पर होली का जश्न रद्द, बीजेपी ने बताया नाटक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2018 10:51 pm IST,  Updated : Mar 02, 2018 10:51 pm IST

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के होली ना मनाने को नाटक बताया।

अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शहर में चल रहे सीलिंग अभियान के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आयोजित होली कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। भारद्वाज ने सिविल लाइंस के 4 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित केजरीवाल के घर के बाहर की एक तस्वीर भी ट्वीट की है जहां सन्नाटा पसरा दिख रहा है। 

भारद्वाज ने ट्वीट किया कि होली पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर सन्नाटा है। दिल्ली में चल रहे सीलिंग अभियान के विरोध में जश्न को रद्द कर दिया गया है। लाखों दुकानों के मालिक और कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। 

इससे पहले बीजेपी ने केजरीवाल और आप नेताओं के होली ना मनाने को नाटक करार दिया। भाजपा के नेता ने कहा था कि केजरीवाल और आप विधायक सीलिंग के विरोध में होली ना मनाकर नाटक कर रहे हैं। केजरीवाल के होली ना मनाने से कोई समाधान नहीं निकलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत