1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली: सीलिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

दिल्ली: सीलिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2018 01:42 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 01:42 pm IST

दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी...

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई में किसी भी कार्यकर्ता के चोटिल होने की खबरें नहीं आई हैं। सीलिंग के खिलाफ सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में जब वे संसद मार्ग पर पहुंचे तो आगे बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, AAP के कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग पहुंचे AAP कार्यकर्ता और नेता सीलिंग रोकने के लिए केंद्र सरकार से कानून बनाने और अध्यादेश लाने की मांग कर रहे थे। संसद की ओर बढ़ रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद जब उन्होंने पुलिस का घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग थाने में हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सीलिंग के जरिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासिद MCD दिल्ली के व्यापारियों को परेशान कर रही है। वहीं, MCD द्वारा वसूले जा रहे कन्वर्जन चार्ज का भी आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है। AAP का आरोप है कि MCD ने 2006 से सीलिंग रोकने के नाम पर व्यापारियों से काफी रुपया वसूला है। AAP के विरोध प्रदर्शन से साफ है कि वह इसे संभावित उपचुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। गौरतलब है कि पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता ‘लाभ के पद’ मामले में चली गई है, ऐसे में AAP इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत