1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डीएमके विधायक केके सेल्वम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में होंगे शामिल

डीएमके विधायक केके सेल्वम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में होंगे शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 06:14 pm IST

तमिलनाडु से डीएमके विधायक केके सेल्वम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करेंगे। जब पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां कर रही है ऐसे में एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके के लिए इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

DMK MLA KK Selvam to join BJP in presence of JP Nadda- India TV Hindi
DMK MLA KK Selvam to join BJP in presence of JP Nadda Image Source : PTI

नई दिल्ली: तमिलनाडु से थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र से डीएमके विधायक केके सेल्वम आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करेंगे। जब पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां कर रही है ऐसे में एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके के लिए इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में नेताओं के लिए द्रविड़ पार्टियों को ज्वाइन करना एक आम बात है, लेकिन डीएमके से बीजेपी में शामिल होना ऐसा कम ही देखा गया है। थाउजेंड लाइट्स चेन्नई शहर के मध्य में स्थित एक प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्र है क्योंकि लोकप्रिय अभिनेता और शीर्ष राजनेता इस विधानसभा सीट के अंतर्गत आते हैं। इससे पहले DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन भी कई मौकों पर इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत