1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पाकिस्तान की धमकी पर करारा जवाब दें: उद्धव

पाकिस्तान की धमकी पर करारा जवाब दें: उद्धव

 Written By: IANS
 Published : Jul 23, 2015 08:24 pm IST,  Updated : Jul 23, 2015 08:24 pm IST

मुंबई: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पाकिस्तान की धमकी से डरे नहीं, बल्कि उसे करार जवाब दें। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए एक साक्षात्कार में

पाकिस्तान की धमकी पर...- India TV Hindi
पाकिस्तान की धमकी पर करारा जवाब दें: उद्धव

मुंबई: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पाकिस्तान की धमकी से डरे नहीं, बल्कि उसे करार जवाब दें। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "पाकिस्तान ने परमाणु बम से भारत पर हमले की धमकी दी है, सरकार को इसी तरह जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान कुछ भी कर सकता है, क्योंकि इसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है।"

बाल ठाकरे के बेटे ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं, वह भी तब जब द्विपक्षीय वार्ता जारी है। वहीं, दोनों देशों की सीमा पार गोलीबारी जारी है।

उद्धव (54) ने अपने जन्मदिन से पूर्व पार्टी के मुखपत्र सामना के तीन-स्तरीय साक्षात्कार में कहा, "पाकिस्तान बहुत ज्यादा नहीं बदला है। इसकी पूंछ अभी भी टेढ़ी है। हमें हमेशा के लिए इसकी पूंछ काटनी पड़ेगी।"

शिवसेना नेता ने कहा कि उन्होंने मोदी से कहा है कि उनके पास ऐसा करने की हिम्मत है। उन्होंने कहा, "वह ऐसा कर सकते हैं। राजग सरकार को पाकिस्तान की पूंछ काटनी होगी।"

शिवसेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र तथा महाराष्ट्र दोनों में सहयोगी है।

जम्मू एवं कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार के रहते हुए पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि देश में मौजूद ऐसे तत्व को जरूर नष्ट कर देना चाहिए वरना लोग राजग सरकार की तुलना कांग्रेस शासन से करने लगेंगे।

उन्होंने पीडीपी-भाजपा सरकार पर भी सवाल करते हुए कहा कि वह इस बात से अचरज में हैं कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के पाकिस्तान समर्थित होने की बात कहे जाने के बावजूद भाजपा ने पीडीपी के साथ जम्मू एवं कश्मीर में सरकार बनाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।