1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक चुनाव: EC ने बीजेपी IT सेल चीफ़ के ट्वीट को लिया गंभीरता से, पहले ही कर दी थी तारीख़ की घोषणा

कर्नाटक चुनाव: EC ने बीजेपी IT सेल चीफ़ के ट्वीट को लिया गंभीरता से, पहले ही कर दी थी तारीख़ की घोषणा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2018 11:41 am IST,  Updated : Mar 27, 2018 11:47 am IST

चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख अमित मालवीय के उस ट्वीट को गंभीरता से लिया है जिसमें उन्होंने कर्नाटक विधानसभा की तारीख पहले ही घोषित कर दी थी.

Amit Malviya- India TV Hindi
Amit Malviya

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख अमित मालवीय के उस ट्वीट को गंभीरता से लिया है जिसमें उन्होंने कर्नाटक विधानसभा की तारीख पहले ही घोषित कर दी थी. मालवीय ने कहा था कि 12 मई को कर्नाटक में चुनाव होंगे जबकि चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा आज ही की है.

मुख्य चुनाव आयुक्त औम प्रकाश रावत ने आज यहां प्रेस कॉंफ़्रेस में कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की. घोषणा के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 17 अप्रेल को जारी होगी, 12 मई को मतदान होगा और मतों की गिनती 15 मई को होगी.

रावत ने मालवीय के ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अगर ये सूचना आयोग से लीक हुई होगी तो इसकी जांच की जाएगी.  

बता दें कि मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा, मालवीय ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत