1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. निर्वाचन आयोग ने मोदी के आगे घुटने टेके: केजरीवाल

निर्वाचन आयोग ने मोदी के आगे घुटने टेके: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Feb 04, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 05:53 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग को 'बिना रीढ़ का' करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग को 'बिना रीढ़ का' करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं। केजरीवाल की टिप्पणी उन खबरों के प्रतिक्रियास्वरूप आई है, जिनमें कहा गया है कि लोग पार्टी के चुनाव चिन्ह और अन्य प्रचार सामग्रियों के साथ चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं और मतदान के दिन सोशल मीडिया और टीवी पर प्रचार कर रहे हैं। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

केजरीवाल ने कहा, "आरबीआई और सीबीआई की तरह ही निर्वाचन आयोग ने भी मोदीजी के समक्ष पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं।" केजरीवाल ने कहा, "यह बिल्कुल बेशर्म और बिना रीढ़ वाला निर्वाचन आयोग है।" केजरीवाल ने कहा, "जिस प्रकार मोदीजी ने आरबीआई को बर्बाद कर दिया, उसी प्रकार उन्होंने निर्वाचन आयोग में अपने साथियों को नियुक्त करके आयोग को भी बर्बाद कर दिया है।"

केजरीवाल ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मोदीजी ने कहा था कि नोटबंदी से कालेधन पर लगाम लग जाएगी। लेकिन पंजाब और गोवा में यह खुलेआम बांटा जा रहा है। फिर नोटबंदी का क्या लाभ है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत