जम्मू: विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने जम्मू कश्मीर सरकार से कहा है कि वो ऐसा आदेश जारी करे जिससे कश्मीर में किसी भी अप्रवासी कर्मचारी को घाटी में हालात सामान्य होने तक काम पर लौटने के लिए बाध्य न किया जाए।
सर्वदलीय प्रवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष (एपीएमसीसी) के अध्यक्ष विनोद पंडिता ने कहा, सरकार को स्पष्ट आदेश जारी करना चाहिए कि किसी भी प्रवासी कर्मचारी को, चाहे वो पीएम पैकेज के तहत हो या गैर पीएम पैकेज के तहत, घाटी में स्थिति सामान्य होने तक काम पर लौटने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
कश्मीरी पंडितों के विभिन्न संगठनों के नेताओं के साथ पंडिता ने कहा, हम सभी प्रवासी कर्मचारियों के लिए अब तक की पूरी तनख्वाह जारी करने का स्पष्ट आदेश चाहते हैं और यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें बिना किसी देरी के तनख्वाह मिलती रहनी चाहिए।